पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा धार पहुंची, समाजजनों ने रैली भी निकाली

जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा धार पहुंची, समाजजनों ने रैली भी निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के तत्वावधान में प्रदेश में सामाजिक एवं शिक्षा क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फूले के विचारों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा प्रदेश के 51 जिले तथा जिले के कुछ तहसील से होकर गुजर रही है। यात्रा 26 दिनों में लगभग 7000 किमी की दूरी तय करेगी।

जय ज्योति जय एकता क्रांति यात्रा चार भुजा मंदिर उज्जैन से प्रारंभ होकर धार के गुजराती माली समाज नौगांव गार्डन पर पहुंची। वहीं से धार नगर में वाहन रैली निकाली। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महात्मा ज्योति बा फुले व सावित्रीबाई फुले के नारे व घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सकल पंच फुल माली समाज धर्मशाला पहुंची। धार नगर में रास्ते भर प्रमुख मार्गों पर यात्रा में आए सभी अतिथियों का पुष्प माला व श्रीफल से स्वागत वंदन किया। वहां पर यात्रा में आए अतिथि संयुक्त माली समाज के प्रदेशाध्यक्ष विनोद माली, राज माली, फुल माली समाज अध्यक्ष नंदराम (नंदू भाई) टांक, राजेश हारोड, ओमप्रकाश कुशवाह, मोहनलाल डोडिया, रामभरोसे वर्मा, संत साध्वी राधा प्रिया वृंद्धावन धाम, फूले ब्रिगेट जिलाध्यक्ष दिनेश देवड़ा, जिला प्रभारी अनिल गेहलोत आदि समाजजन मौजूद थे। संचालन दुलीचंद बानिवाल ने किया। जानकारी संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड मीडिया प्रभारी हितेष टांक ने दी।

धार. माली समाज की यात्रा धार पहुंची।

खबरें और भी हैं...