सहायक सचिव संगठन ने विधायक प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन।
गंधवानी | ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक सचिवों द्वारा 15 मई से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की जा रही है। सहायक सचिवों द्वारा की जा रही हड़ताल का असर अब ग्राम पंचायतों में दिखने लगा है। पंचायतों में जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्य, मनरेगा, कपिलधारा कूप निर्माण, पीएम आवास, शौचालय निर्माण सहित हितग्राही मूलक योजनाएं ठप हो गई।
सहायक सचिव संगठन ने नियमितिकरण की मांग का ज्ञापन भी विधायक उमंग सिंघार के नाम ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि सतपाल सिंह को दिया। इसमें बताया रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर जिला सवर्ग में संविलियन कर नियमितिकरण किया जाए। मांगों को मानने पर शासन पर ज्यादा वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। साथ ही पंचायत सहायक कर्मचारी संघ के ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर हमारी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण करें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह ने सहायक सचिव संघ की मांगों का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया और रोजगार सहायक संघ को अपना समर्थन भी दिया। सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष राकेश धारवे, हरेसिंह डावर, कैलाश निगवाल, कालू सिंह, मुकेश डावर, मोहन वास्केल, विजय उच्वाल, कुंवर सिंह सहित रोजगार सहायक मौजूद थे। ज्ञापन का वचन कैलाश नर्गेश ने किया।