कर्मचारी संघ ने भेंट कर सम्मान किया
धार| सर्किट हाउस पर महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा, राज्य मंत्री एवं पं. योगेंद्र महंत तथा पीपलदागड़ी आश्रम के महामंडलेश्वर महंत रामदासजी से मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। जन जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण पर लंबी चर्चा की। महंत का सम्मान पीपल, बेलपत्र व तुलसी का पौधा भेट कर किया। साथ ही महामंडलेश्वरों के कर कमलों से सर्किट हाउस में पौधारोपण भी किया। एडीएम नागेंद्र सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, भेरूसिंह बारोड़, जितेंद्र शर्मा, विजय मालवीया, शैलेंद्र तिवारी, सुरेंद्रसिंह जादमे आदि मौजूद थे। 4 जून को प्रस्तावित संघ द्वारा शिविर व श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हाेने की भी सहमति दी है।