जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा राजगढ़ पहुंची
राजगढ़| समाज के बच्चों में शिक्षा, चिकित्सा, कानूनी सलाह व सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त माली समाज के तत्वावधान में जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा निकाली जा रही है। जो 16 मई मई को उज्जैन से शुरू होकर नगर में पहुंची। जो 10 जून को भोपाल पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बिखरे हुए संयुक्त माली समाज की सभी शाखाओं को एकत्रित कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड का संपूर्ण प्रदेश में गठन किया जा रहा है। दिन दु:खी, अभावग्रस्त समाजजनों की सेवा के लिए फुले ब्रिगेड हेल्पलाइन प्रारंभ की है। यात्रा के फुले ब्रिगेड हेल्पलाइन के प्रदेश संयोजक पवन माली राजगढ़ ने बताया इस यात्रा से समाज के बच्चों में शिक्षा, चिकित्सा व कानूनी सलाह के क्षेत्र तथा आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को लेकर यात्रा निकाली जा रही है।