पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमटी लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद

गुमटी लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल के अंदर घूसकर तोड़फोड़ कर भाई हिम्मत के साथ भी मारपीट की

भास्कर संवाददाता | राजगढ़

कुक्षी रोड पर गुमटी लगाने की बात को लेकर शनिवार रात में विवाद होने के बाद दो पक्षों में हाथापाई एवं मारपीट हुई। जिसके बाद एक पक्ष ने थाने पर रिपोर्ट लिखाई है। दूसरे पक्ष द्वारा भी रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाही रविवार शाम को जारी थी। टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया गुमटी लगाने की बात पर मदन पिता नेमचंद वर्फा ने रिपोर्ट लिखाई है।

मदन ने बताया शनिवार रात 11 बजे कर्मचारी गोविंद होटल के बाहर खड़ा था तो राजेंद्र जैन, विनोद जैन ने आकर पूछा की यह गुमटी किसने रखी और गोविंद से मारपीट करने लग गए। बीच बचाव करने आया तो मुझसे भी हाथापाई एवं झूमाझटकी की। होटल के अंदर घूसकर तोड़फोड़ कर भाई हिम्मत के साथ भी मारपीट की। फरीयादी की सूचना पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। इधर दूसरे पक्ष द्वारा भी देर शाम तक रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाही जारी थी।

खबरें और भी हैं...