पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल बूथ का निर्माण अंतिम दौर में, टैक्स वसूलने की तैयारी

टोल बूथ का निर्माण अंतिम दौर में, टैक्स वसूलने की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोल बूथ का निर्माण अंतिम दौर में, टैक्स वसूलने की तैयारी

धार |निर्माण कंपनी आईवीआरसीएल फोरलेन पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दत्तीगांव और घाटाबिल्लौद के समीप टोल बूथ का निर्माण लगभग अंतिम दौर में है। एनएचएआई ने इसके लिए अनुमति दे दी है। 9 साल बाद भी सड़क पूरी नहीं बनी है। 155.15 में से 139 किमी में फोरलेन का निर्माण हुआ है। 7 किमी में वन विभाग व 9 किमी में खरमोर अभयारण्य की जमीन पर अनुमति लेने में हुई देरी से टू लेन सड़क है। एनएचएआई ने 16 किमी हिस्से को अलग कर इंदौर से गुजरात बॉर्डर तक के प्रोजेक्ट को 155 किमी की बजाए 139 किमी मान कर निर्माता एजेंसी को टोल वसूली की अनुमति दे दी है।

खबरें और भी हैं...