तीन दिनी नानीबाई रो मायरो कथा आज से
इंदौर | नानीबाई रो मायरो की तीन दिनी कथा द्वारकापुरी स्थित दस्तूर गार्डन में शनिवार से की जाएगी। नानीबाई रो मायरो महोत्सव समिति के संयोजक शिवनारायण मंत्री, रितेश मंत्री एवं विपुल मंत्री ने बताया महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के अलावा अन्य श्रद्धालु भी शामिल होंगे। शोभायात्रा शनिवार सुबह 8.30 बजे गुमाश्ता नगर स्थित शिव मंदिर से निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण किए चलेंगी।