पनामा पेपर लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला
पिछले साल ब्रिटेन से लीक हुए टैक्स डॉक्युमेंट्स बताते हैं कि कैसे दुनियाभर के 140 नेताओं और सैकड़ों सेलिब्रिटीज ने टैक्स हैवन देशों में पैसा इन्वेस्ट किया। इनमें नवाज शरीफ का भी नाम शामिल है। इन सेलिब्रिटीज ने शैडो कंपनियां, ट्रस्ट और कॉरपोरेशन बनाए और इनके जरिए टैक्स बचाया।
पनामा पेपर लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नवाज शरीफ के जिंदगी भर चुनाव लड़ने पर रोक रहेगी
पाक सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसी सार्वजनिक पद पर नहीं रहेंगे शरीफ
एजेंसी | इस्लामाबाद
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। अब शरीफ किसी भी सार्वजनिक पद पर नहीं रह पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला पनामा पेपर लीक मामले में सुनाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 28 जुलाई को शरीफ को दोषी पाया था और उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद नवाज को इस्तीफा देना पड़ा था। कोर्ट का कहना है- अगर किसी शख्स को संविधान की धारा 62 (1)(एफ) के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया है, तो वह शख्स आजीवन अयोग्य रहेगा। ‘डॉन न्यूज\\\' के मुताबिक, 5 जजों की बेंच ने सर्वसम्मित से यह आदेश दिया। चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने आदेश से पहले कहा कि देश की जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है।
पनामा पेपर्स लीक में 140 नेताओं के नाम थे