- Hindi News
- National
- हरियाणा : इलाज में लापरवाही बरतने पर फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार
हरियाणा : इलाज में लापरवाही बरतने पर फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार
गुड़गांव | हरियाणा पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद उसके पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसकी जांच के आधार पर गुड़गांव के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। महिला को सीने में दर्द के बाद पिछले साल मई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक सीमा घई (51) को दिल की बीमारी थी, जिसे मई में इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति का आरोप था प|ी दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने वक्त रहते उसे इमरजेंसी लाइफ सेविंग मेडिसिन नहीं दी। बता दें अगस्त 2017 में भी अस्पताल ने डेंगू के इलाज के बदले फैमिली को 15 लाख का बिल थमाया था।