लिपिकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दो दिनी धरने का समापन
धार | मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दो दिनी सामूहिक अवकाश व धरने का शुक्रवार को समापन हो गया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित टीन शेड में धरना दिया गया।
धरने को पेंशनर संघ जिलाध्यक्ष भेरूसिंह बारोड़, वीरेंद्र जैन, प्रांतीय सचिव शंकरसिंह तोमर, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डीके उपाध्याय, सपाक्स जिलाध्यक्ष हेमंत भोंसले, अपाक्स के श्रीकृष्ण मुकाती, अजाक्स के जिलाध्यक्ष डीएस मौर्य, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, रमेशचंद्र सोलंकी, लघुवेतन कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, संगठन के जिला सचिव दत्तात्रय मुकादम व हरजीतसिंह होड़ा ने संबोधित किया।
लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश दुबे ने बताया शासन द्वारा 23 बिन्दुओं के प्रतिवेदन पर आदेश जारी नहीं किए जाते हैं तो 17 अप्रैल से कर्मचारी रथ पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में भ्रमण करेगा। कोई निर्णय नहीं होता तो 7 कर्मचारी संगठन द्वारा प्रदेश में अनिश्चित कालीन हड़ताल होने पर जिले के लिपिक साथी तैयार रहेंगे। संघ के वासुदेव वीएस, मंगेश द्विवेदी, सतीश जैन, शिवशंकर वर्मा, अखलेश दुबे, मनीष वर्मा, नरेश सोलंकी, कृष्णा शुक्ला, आरती पालकर, सुनील कानूनगो, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष गंगासिंह सिसौदिया, ओपी सोनी व रवींद्र गुप्ता मौजूद थे।
जनभागीदारी कर्मचारी रहे अवकाश पर
शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी मद से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। गैर शैक्षणिक कार्यों पर कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मानदेय/वेतन में एकरूपता लाते हुए स्थायी कर्मी में विनियमित करने की मांग कीा। जनभागीदारी कर्मचारी समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष सन्नी कपूर के नेतृत्व में अवकाश का आवेदन सौंपा। कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। बालकृष्ण चौधरी, लोकेश जाधव, मोहम्मद परवेज, प्रकाश मौर्य, अखिलेश दुबे मौजूद थे।