- Hindi News
- National
- प्रदर्शन : दिग्विजयसिंह की पत्नी के लिए अशोभनीय शब्द कहने पर कांग्रेस ने भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल का पुतला जलाया
प्रदर्शन : दिग्विजयसिंह की पत्नी के लिए अशोभनीय शब्द कहने पर कांग्रेस ने भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल का पुतला जलाया
धार | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की प|ी अमृतासिंह के लिए भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल द्वारा अशोभनीय शब्द कहने पर कांग्रेसी गुस्सा हो गए। शुक्रवार शाम कांग्रेसियों ने त्रिमूर्ति चौराहे पर मनोहर ऊंटवाल का पुतला फूंक दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौतम प्रजापत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोज गौतम, लियाकत पटेल, शंकर चौहान, रईस शेख, पार्षद सिद्धार्थ भूरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।