पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 केवी बिजली का टूटा पोल, आंधी के समय हो सकता है हादसा

11 केवी बिजली का टूटा पोल, आंधी के समय हो सकता है हादसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालछा के धार रोड स्थित छोटी नदी के समीप 11 केवी बिजली लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। पोल का कुछ भाग ही अटका है। ऐसे में हवा-आंधी के समय पोल के गिरने का अंदेशा बना हुआ है। पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बिजली कंपनी इस और ध्यान नहीं दे रही।

इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की थी, बावजूद अनदेखी की जा रही। छोटी नदी के समीप ही 11 केवी की लाइन का पोल बीच में से टूट गया है। हवा चलने के दौरान वह हिलता है।

पोल सड़क से लगा होने से राहगीर और ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। यदि पोल गिरता है तो तार के टूटने से करंट भी फैल सकता है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोग इसकी चपेट में आ सकते है। अभी पिछले दो-तीन दिनों से मौसम ने भी अपना रुख बदल लिया है। दिन में उमस और गर्मी के बाद शाम को आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। ऐसे में पोल कभी भी गिर सकता है। इसी पोल के पास एक और पोल वह भी टूटने की कगार पर है।

मामले में बिजली कंपनी के जेईई संजय शर्मा ने बताया मैं दिखाता हूं। मामला जानकारी में आया है। जल्द ही पोल को ठीक किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि मौके पर जाकर व्यवस्था को दुरुस्त करें।

खबरें और भी हैं...