विद्यार्थियों ने रैली निकालकर अांबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर अांबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मनावर | परफेक्ट एकेडमी मनावर में डाॅ. भीमराव अांबेडकर का 127 वां जन्म दिवस मनाया। विद्यालय में प्राचार्य जयसिंह पंवार ने बाबा साहेब के जीवन की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से कहा बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लकर अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें। कक्षा 7 वीं के छात्र मानव कानूनगो ने डाॅ. अांबेडकर के जीवन की घटना बताई। स्कूल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्राचार्य ने रैली निकाली। रैली में विद्यार्थी नारों की तख्तियां लिए चलते हुए जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली मनावर स्थित बाबा साहेब की मूर्ति तक पहुंचीं। जहां पर प्राचार्य जयसिंह पवांर, कक्षा पहली की छात्रा हीरल पाटीदार, शिक्षक विनोद ठाकुर व अन्य शिक्षकों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।