जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बग्घी में विराजित थे सेन महाराज
धार | सेन समाज ने सेन जयंती पर नानेवाड़ी स्थित समाज भवन से शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। समाज अध्यक्ष मनोहर परमार, नरेंद्र सिसौदिया, महेश राठौर, संरक्षक शिव आर्य, जगदीश भाटी सहित महिलाएं और समाजजन उपस्थित थे। शोभायात्रा में सेन महाराज का चित्र को बग्घी में विराजित किया गया था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।