पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के एक क्लिक करते ही जिले के प्रदेशभर के किसानों के खाते में जमा होेगी गेहूं की बोनस राशि

सीएम के एक क्लिक करते ही जिले के प्रदेशभर के किसानों के खाते में जमा होेगी गेहूं की बोनस राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासम्मेलन में एक लाख किसानों को बुलाने का टारगेट, जो डोम और टेंट लगाया उसमें 50 हजार ही बैठ सकेंगे

भास्कर न्यूज | शाजापुर

मुख्यमंत्री किसान समृद्ध योजना का सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शाजापुर से शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम दोपहर 12.20 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12.50 बजे शाजापुर पहुंचेंगे। वे यहां किसान समृद्धि योजना की शुरूआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.46 बजे यहां से फिर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम की सभा के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियां हो चुकी है। सम्मेलन में एक लाख किसानों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन चार दिन पहले तेज आंधी में उड़े डोम के बाद से उक्त कार्यक्रम पर ग्रहण सा लग गया। स्थिति को भांपते हुए जिम्मेदारों ने पांडाल स्थल छोटा कर दिया। ताकी खाली न दिखे। सभा स्थल पर 40 हजार वर्ग मीटर का डोम लगाया गया है। साथ ही टेंट आदि को मिलाकर यहां करीब 50-60 हजार लोग ही बैठ सकेंगे।

हालांकि जिम्मेदार इस बात को मानने से इंकार कर रहे है। वे एक लाख लोगों की क्षमता के मुताबिक ही टेंट व अन्य तैयारियों का दावा करते देखे गए। ज्ञात रहे जो डोम लगाया गया है उसका आधा स्थान सीएम का मंच, सुरक्षित एरिया और बीच-बीच में लगने वाले बेरिकेड्स व निकले के लिए छोटी जाने वाली जगह ही चली जाएगी। यानी किसान व आमजनों को बैठने के लिए आधा डोम ही मिल सकेगा। इधर, डोम और टेंट लगाने का काम भी एक दिन पहले देररात तक चलता रहा। सुरक्षा कर्मियों की टीम सहित सीएम सेक्युरिटी भी अलर्ट हो गई। अलग-अलग जिलों के मान से पार्किंग व्यवस्था भी कर दी गई है। लालघाटी के बाद वाला पूरा क्षेत्र सोमवार को आयोजन के लिए रिजर्व रखा गया है।

क्लिक करने के 15 मिनट से आधे घंटे में किसानों को मिल जाएगा मैसेज - पिछले साल जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा था। उन सभी किसानों को सीएम ने इस बार 200 रुपए प्रति क्विंटल के मान से बोनस देने का ऐलान किया है। उक्त घोषण के तहत ही सोमवार को सीएम प्रदेश के सभी किसानों के खाते में राशि जमा करेंगे। सीएम के एक क्लिक करते ही किसी किसान को 15 मिनट तो किसी को आधे घंटे में खाते में बोनस राशि जमा हो जाने का मैसेज मिल जाएगा। जिले के 20 हजार किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

1 लाख 13 हजार किसानों को भू-अधिकार पुस्तिका देंगे - सीएम की नई पहल के तहत आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिनके पास भू- अधिकार पुस्तिका नहीं है लेकिन आवासीय क्षेत्रों में प्लॉट या मकान है। जिले के ऐसे 1 लाख 13 हजार लोगों की पहचान की गई है। उक्त लोगों को सीएम को अपने प्लॉट की भू-अधिकार पुस्तिका देने की शुरुआत भी सीएम करेंगे।

पूरे दिन शहर में रहेगा जाम की स्थिति - जिले में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8 अन्य जिलों से भी किसान शाजापुर पहुंचेंगे। इधर, जिले से भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को बुलाने की तैयारी है। शासकीय कर्मचारियों को भी भीड़ बढाने के लिए टारगेट दे रखा है। इधर, कुछ जन प्रतिनिधियों ने तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं की भीड़ दिखाने की तैयारी कर रखी है। ऐसे में पूरे दिन शहर में वाहनों का दबाव रहेगा।

आम शहरवासी दूसरे रूट से तय करें रास्ता - आयोजन के चलते सोमवार को आम शहरवासी यदि जाम आदि से बचना चाहते हैं तो मुख्य मार्ग को छोड़कर दूसरा विकल्प चुने। लालघाटी क्षेत्र में कोई काम हो तो सोमवार को टालने का प्रयास करें। ताकी उन्हें जाम व पुलिस सिक्युरिटी के कारण परेशान न झेलना पड़े।

खबरें और भी हैं...