पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आतंक की राह पर चल रहे युवा जल्द समझ जाएंगे बंदूक से कुछ नहीं मिलने वाला : रावत

आतंक की राह पर चल रहे युवा जल्द समझ जाएंगे बंदूक से कुछ नहीं मिलने वाला : रावत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कश्मीर घाटी में आतंकवाद की राह पर चल रहे युवकों को जल्द ही समझ में आ जाएगा कि बंदूक से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला।

जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की स्थापना के सात दशक पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जनरल रावत ने उम्मीद जताई कि राज्य में हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कुछ युवक मुख्यधारा से भटक गए हैं। उन्हें लगता है कि वह बंदूक से अपना लक्ष्य पा सकते हैं, किंतु घाटी के हालात में सुधार के लिए शांति ही इकलौता उपाय है। ज्यादातर लोग यह मानते भी हैं। कश्मीर में हालात खराब होने के दावे नकारते हुए उन्होंने कहा वहां माहौल खराब हुआ है, लेकिन स्थिति बिगड़ी नहीं है।

सैन्य कमांडरों का सम्मेलन आज से, चीन और पाकिस्तान सहित अहम मुद्दों पर होगी चर्चा : सेना के सभी शीर्ष कमांडर सेना की संचालन तैयारियों तथा उससे जुड़े तमाम मुद्दों पर सोमवार से शुरू हो रहे सैन्य कमांडर सम्मेलन में चर्चा करेंगे। इस दौरान चीन और पाकिस्तान की ओर से पेश आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन की अध्यक्षता सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत करेंगे। छह दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन साल में दो बार होता है।

खबरें और भी हैं...