जयपुर एयरपोर्ट से गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को हिरासत में लिया
भास्कर न्यूज नेटवर्क | जयपुर
राजस्थान पुलिस ने रविवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। वे मेड़ता रोड में डाॅ. भीमराव अांबेडकर जयंती समारोह में जाने वाले थे। प्रशासन ने मेड़ता में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी थी। नागोर प्रशासन ने जिग्नेश के कार्यक्रम को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात को ही जिले में धारा 144 लगा दी थी। विधायक मेवाणी नट्वीट कर कहा वे यहां सिर्फ भारतीय संविधान के बारे में बात करने आए थे। उधर, जयपुर डीसीपी कुंअर राजदीप ने कहा 2 मार्च को भारत बंद के बाद भड़की हिंसा के बाद से यहां प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जो कदम उठाए हैं, हमने केवल उसकी जानकारी मेवाणी को दी। पुलिस ने उन्हें नहीं गिरफ्तार किया और न ही रोका।