डॉ. अांबेडकर ने भी कई यातनाएं झेलीं : अग्रवाल
डॉ. अांबेडकर ने भी कई यातनाएं झेलीं : अग्रवाल
धार | सामाजिक समरसता मंच धार नगर ने अांबेडकर के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक विष्णु शास्त्री थे। वक्ता सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख महेश अग्रवाल थे। अग्रवाल ने कहा एक समय था जब विधर्मियों ने सेंध लगाकर समाज को जातियों में बांट कर तोड़ने का प्रयास किया पर समाज झुका नहीं, टूटा नहीं। डॉ. अांबेडकर को भी कई यातनाएं झेलनी पड़ी। प्रजापत समाज, वाल्मीकि, जाट, ब्राह्मण, जैन, दर्जी व अग्रवाल समाज के प्रमुख मौजूद थे।