चल समारोह में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए
गंधवानी | नगर के जय भीम युवा संगठन, जयस ने पुराने पुलिस थाने से चल समारोह निकाला। बड़नगर के बैंड ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। जुलूस मुख्य मार्गाें से होकर पुनः वहीं पहुंचा। जनपद अध्यक्ष कमला धार्वे, राम खंडेलवाल, महेश जोशी, डेविड शर्मा, नेपाल मंडलोई ने जुलूस का स्वागत कर चित्र पर माल्यार्पण कर ठंडाई पिलाई। जुलूस के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि उद्योगपति राम खंडेलवाल, उप सरपंच नीलेश राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डेविड शर्मा, बारिया जनपद प्रतिनिधि नेपाल मंडलोई ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। जयस के राजू गोयल इंदौर, जय भीम युवा संगठन इंदौर से कमल शिंदे व राकेश वर्मा इंदौर ने भी विचार व्यक्त किए। सत्यनारायण सोलंकी, संदीप सोलंकी, राजेंद्र सूर्यवंशी, उमेश सोलंकी, नरेंद्र सोलंकी, राकेश वानखेड़े, अशोक सवनेर, महेश वानखेड़े, घनानंद छोगालाल सूर्यवंशी का सहयोग रहा। संचालन बालिया चौहान व संदीप सोलंकी ने किया। आभार उमेश सोलंकी ने माना।
एकजुटता का आह्वान किया-जय आदिवासी युवा संगठन ने बिल्दा में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली। जयस अध्यक्ष सुनील सोलंकी ने बाबा साहब के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। मंच से युवाओं को एकजुट होकर समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेने को कहा। अतिथि बिल्दा सरपंच सूरज निगम, छगन डोडवे, शंकर सोलंकी, राजू चौहान, मुकेश चौहान, सचिन मंडलोई, सतीश चौहान, राजू वास्केल, दीपसिंग चौहान, भेरू अहरे व अखिलेश चौहान मौजूद थे।
गंधवानी. नगर में जुलूस निकाला गया।
नेत्र परीक्षण कर 14 का ऑपरेशन के लिए चयन
तिरला | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अांबेडकर की जयंती पर नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश चौधरी थे। अध्यक्षता नेत्र चिकित्सा संघ के अध्यक्ष संतोष इंगले ने की। विशेष अतिथि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के शैलेंद्र तिवारी थे। डॉ. विलास राव पाटील ने बताया अांबेडकर जन्मोत्सव पर आयोजित शिविर में 90 का नेत्र परीक्षण कर 14 को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया। जिन्हें टी चोइथराम नेत्रालय तलावली इंदौर में नि:शुल्क ऑपरेशन कर चश्मा व दवाइयां दी जाएंगी। अतिथियों ने 16 मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी बांटे।