- Hindi News
- National
- भावांतर के बजाए अब समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी लहसुन, 3200 रुपए तय किए भाव
भावांतर के बजाए अब समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी लहसुन, 3200 रुपए तय किए भाव
मंडी में लहसुन की आवक हुई पर नीलामी नहीं होने से अब सोमवार से समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी।
10 व्यापारियों को दिए हैं लाइसेंस
सरकार द्वारा भावांतर योजना में लहसुन की खरीदी की घोषणा के बाद मंडियों के माध्यम से यह खरीदी की जाना है। ऐसे में मंडी में व्यापारियों के लिए लाइसेंस होना जरुरी है। अब तक यहां पर सब्जी व्यापारी के रूप में किसी का भी लाइसेंस नहीं बनाया गया था जबकि सब्जी मंडी पांच वर्ष से चल रही है। ऐसे में मंडी द्वारा आड़तियों को ही व्यापारियों के लाइसेंस देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 10 आड़तियें कार्यरत होकर सभी को व्यापारी के रूप में खरीदी के लिए लाइसेंस दिए गए हैं।
असमंजस की स्थिति है: सचिव
मंडी सचिव हरेंद्रसिंह सिकरवार ने बताया पहले लहसुन को भावांतर योजना में शामिल किया गया था। अब इसे समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। अभी इस पर असमंजस बना हुआ है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए शासन ने 3200 रु. तय किए है। इससे कम दाम पर बिकने पर 800 रु. क्विंटल का लाभ किसानों को दिया जाएगा। खरीदी के लिए 10 व्यापारियों को लाइसेंस दिए है। रविवार को लहसुन की आवक हुई थी। इसकी नीलामी नहीं कराते हुए अब इसे सोमवार को खरीदी जाएगी। पंजीकृत किसानों से उनके पंजीयन की फोटो काॅपी के साथ आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की काॅपी लाने को कहा है।