पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कागदीपुरा स्कूल में शिक्षा पद्धति को जानने आज आएगा दल

कागदीपुरा स्कूल में शिक्षा पद्धति को जानने आज आएगा दल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कागदीपुरा स्कूल में शिक्षा पद्धति को जानने आज आएगा दल

नालछा |
शिक्षा में नवाचार के लिए नालछा ब्लॉक के गावं कागदीपुरा का शासकीय स्कूल पूरे प्रदेश में चर्चा में बना हुआ है। यहां टूटे व बेकार उपकरणों से माध्यम व खेल-खेल से शिक्षा दी जाती है। यहां की शिक्षा पद्धति को जानने सोमवार को अालीराजपुर जिले का दल स्कूल पहुंचेगा। यहां कार्यरत शिक्षक सुभाष यादव नवाचार व तकनीकी शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए गए है। सोंडवा विकासखंड के 37 सदस्यों का दल में सोंडवा बीआरसी, बीएससी, सीएससी एवं चयनित शिक्षकों का शासकीय प्राथमिक विद्यालय कागदीपूरा का भ्रमण करने आएगा। दल यहां आकर शिक्षा गुणवत्ता सुधार एवं सीखने एवं सिखाने की समझ को समझकर अपने यहां भी ऐसा करेंगे। दल सुबह 11 से शाम 5 बजे तक स्कूल में रहेगा। यहां अध्ययन की ट्रेनिंग लेगा। शिक्षक यादव ने बताया दल के लोग यह देखेंगे कि यहां कैसे अध्ययन होता है। मूल रूप से व्यवहारिक दक्षता, सीखने-सिखाने के तौर-तरीके बताएंगे।

खबरें और भी हैं...