पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभा सुंदरकांड प्रतियोगिता में महेश्वर मंडल प्रथम और अमझेरा द्वितीय रहा

अभा सुंदरकांड प्रतियोगिता में महेश्वर मंडल प्रथम और अमझेरा द्वितीय रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वमंगल सरकार ग्रुप धार ने स्थानीय उदय रंजन क्लब मैदान में शनिवार की राम संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें जिले की मंडलियों के साथ राजस्थान, गुजरात एवं पवनपुत्र मंडल अमझेरा, बालाजी म्यूजिक ग्रुप इंदौर, महांकाल भक्त मंडल केसूर, रामायण मंडल दाहोद, श्रीभक्त रामायण मंडल महेश्वर, बजरंग ट्रस्ट मंडल सज्जनगढ़ (राजस्थान) ने एक से एक बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिन पर भक्त अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाए और भक्त मंडलियों की सुरताल और उनके द्वारा गाए गए भजनों से भक्तों को थिरकने के लिए मजबूर हुए।

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम श्रीभक्त रामायण मंडल महेश्वर रही। जिसे 11 हजार 111 रु, द्वितीय पुरस्कार पवन पुत्र मंडल अमझेरा को 7 हजार 777 रु. तथा तृतीय पुरस्कार महाकाल भक्त मंडल केसूर को 5 हजार 555 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा थे। अध्यक्षता पं. छोटू शास्त्री ने की। सुंदरकांड प्रतियोगिता के इस अनूठे आयोजन को सुनने और देखने के लिए महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम शाम 7 बजे से अलसुबह 3 बजे तक चलता रहा। प्रारंभ में अतिथियों एवं भजन मंडलियों का स्वागत विक्रम देवड़ा, मनीष मेहता, नितेश बेस, दुर्गेश प्रजापत, अजय व्यास, शुभम चौहान, मनोहर परिहार आदि ने किया। विश्व मंगल हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम स्थानीय कलाकार विजय दुबे ने भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी।

धार. मंच से विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।

महिला-पुरुषों के लिए बैठने की थी अलग-अलग व्यवस्था

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया आयोजन को लेकर शहर के साथ आसपास के ग्रामीणों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। समिति ने महिलाओं एवं बच्चों को बैठने की विशेष व्यवस्था की थी। शीतलदासजी महाराज, नरसिंह देवल के महंत, हड़कियाखाल मंदसौर से कमलजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। स्पर्धा के निर्णायक राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर के संगीत शिक्षक संजय राठौर, बड़वानी के संगीत शिक्षक राजेंद्र कर्मा थे। भजन मंडलियों को पुरस्कार पटवारी ग्रुप के राजेश पटवारी, उमाशंकर सोनी, श्रीराम भोजनालय के राजेश जोशी की ओर से दिए गए। संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। आभार दिग्विजयसिंह राठौर ने माना।

खबरें और भी हैं...