पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नेमिनाथ स्वामी का

धर्म : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नेमिनाथ स्वामी का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धर्म : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नेमिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया

धार | शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी की शांतिधारा व निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य संजय-बाबूलाल छाबड़ा को प्राप्त हुआ। रविवार होने से पाठशाला के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अभिलाषा गोधा के मार्ग दर्शन में पूजा की। रात्रि में भक्तांबर का पाठ हुआ। जानकारी समाज सचिव नवीन गोधा ने दी।

संस्था: शिविर में 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

कुक्षी | नगर की सामाजिक संस्था साईं सेवा समिति के तत्वावधान में साईं बाबा जीवनधारा हॉस्पिटल बड़वानी के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन साईं मंदिर प्रांगण में हुआ। शिविर का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समिति के विनय खामगांवकर ने बताया शिविर में डॉ. अमित नाईक, डॉ. अजित सोलंकी, डॉ. श्वेता सोलंकी, डॉ. एसएन पाटीदार, डॉ. चक्रेश पहाड़िया आदि ने करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। अनिल धारवाल, गणपत चौहान, मुन्नालाल वर्मा, सदाशिव कदम, सुबोध खामगांवकर, आकाश मुकाती, विजय खामगांवकर, मुन्ना माली, सुरेश पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार आदि का सहयोग रहा। संचालन वीरेंद्र त्रिवेदी ने किया। आभार समिति के गिरीश खामगांवकर ने किया।

धर्म : प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत पर आज निकलेगी शोभायात्रा

बाकानेर | नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर ब्राह्मण मोहल्ला का जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी। बाबा बालीपुर आश्रम से श्रीराम मंदिर तक यात्रा निकलेगी।

17 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा कर्म पूजनवास एवं रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। 18 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद दोपहर में भंडारा होगा। जानकारी अरविंद गोविंद राव सदावर्ते ने दी।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है y.pawar@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9301818963

कुक्षी - लोकेश राठौर- 9893833026

कुक्षी - कपिल जैन- 9893964798

कुक्षी - हितैष जैन - 9753163253

बाकानेर - त्रिभूवन दरबार - 9753331658

खबरें और भी हैं...