पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार. एसपीडीए ग्रांउड पर चल रही क्रिकेट स्पर्धा।

धार. एसपीडीए ग्रांउड पर चल रही क्रिकेट स्पर्धा।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. एसपीडीए ग्रांउड पर चल रही क्रिकेट स्पर्धा।

मुकाबले

टी-20 स्पर्धा में डिसेंट धार ने जीते दोनों मैच

संदीप व विशाल मैन आॅफ द मैच चुने गए

भास्कर संवाददाता| धार

एसपीडीए ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 कप क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन गुरुवार को डिसेंट धार बी व डिसेंट राजगढ़ बी के बीच मैच हुआ। जिसमें राजगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए। जिसमें राजगढ़ की और से आयुष ने 8 रन बनाए। गेंदबाजी में धार की और से युगल मालवीया ने 4 व लक्ष्य पंवार ने तीन विकेट लिए।

38 रनों का सामना करने उतरी धार की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिसमें सर्वाधिक स्कोर लक्ष्य पंवार का 25 रन रहा। राजगढ़ की और से भव्य ने 1 विकेट लिया। जिसमें मैन आॅफ द मैच लक्ष्य पंवार रहें। दूसरा मैच मास्टर ब्लास्टर बी व डिसेंट धार के बीच में हुआ। डिसेंट धार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक स्कोर रितेश पाटीदार ने 84 व विशाल परमार ने 54 रन बनाए। शुभम सोलंकी व अजय पटेल ने 1-1 विकेट लिए। 213 लक्ष्य का सामना करने उतरी मास्टर ब्लास्टर बी टीम 50 रनों पर सिमट गई। जिसमंे सर्वाधिक रन कप्तान हेमंत पाटीदार ने 27 बनाए। गेंदबाजी में संदीप चावड़ा ने 4 व प्रवीण राठौर व विशाल परमार ने 2-2 विकेट लिए। जिसमें मैन आॅफ द मैच संदीप चावड़ा व विशाल परमार संयुक्त रहें।



एसपीडीए ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 कप क्रिकेट स्पर्धा में चार टीमों के बीच खेले गए

खबरें और भी हैं...