पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज : 20 होनहार विद्यार्थी, 2 खेल प्रतिभा समेत 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया

समाज : 20 होनहार विद्यार्थी, 2 खेल प्रतिभा समेत 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार| मालवी प्रजापत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मुलथान के श्रीराम मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2016-17 में उत्तीर्ण कक्षा 10 वीं-12 वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 20 बालक-बालिकाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समाज के 2 खेल प्रतिभाओं समेत 2 सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी शाॅल श्रीफल देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अमृतलाल पटवारी ने बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं निरंत शिक्षा के क्षेत्र में आगे अच्छा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता खुबीलाल जलोदा ने की। मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा के जिला उद्योग प्रबंधक आरडी प्रजापति थे। विशेष अतिथि महिला प्रदेशाध्यक्ष इंदौर की डाॅ. शोभा प्रजापति, धार के अशोक चौहान थे। जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीराम प्रजापत ने दी।

खबरें और भी हैं...