धार| धार में 28 मई को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण होना है। समारोह के मुख्य अतिथि के लिए समाज का प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को दिल्ली में केंद्रीय खनन एवं पंचायत राज ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर से मिला। निमंत्रण पत्र दिया। मंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी लेकर आने की स्वीकृति प्रदान कर आयोजन की तैयारी की बात कहीं। प्रतिनिधि मंडल मप्र तीर्थ एवं मेला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा चाचुबना के नेतृृत्व में मिला। अभा युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष मलखानसिंह मोरी, महासभा के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धनसिंह डोडिया साथ थे। लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह से भी मुलाकात कर निमंत्रण दिया। राधोगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह से भी सोजन्य भेंट कर कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह कर निमंत्रण दिया। जयवर्धनसिंह ने भी स्वीकृति प्रदान की है। जिलाध्यक्ष मोरी ने बताया कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर समाजजनों से मुलाकात कर निमंत्रण दे रहे है।