पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 हितग्राहियों का सम्मान कर बैंक से संचालित योजनाओं के बारे में बताया

5 हितग्राहियों का सम्मान कर बैंक से संचालित योजनाओं के बारे में बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 हितग्राहियों का सम्मान कर बैंक से संचालित योजनाओं के बारे में बताया

बाग | पश्चिम मप्र के 14 जिलों में कार्यरत नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की सभी 406 शाखाओं में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रत्येक शाखा में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के 5 ऐसे ऋणियों का सम्मान किया जिन्होने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि मे बंद कर दिए। बैक द्वारा सम्मान स्वरुप स्मृति चिह्न भेंट किए। बैंक अध्यक्ष एबी विजय कुमार ने बताया आयोजनों का मुख्य उद्देश जनसामान्य में बैंक ऋण की समय पर अदायगी के प्रति चेतना ओर जागरुक्ता उत्पन्न करना है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मांगीलाल भुवान बेकल्या, जगन गटसिंह अखाड़ा, धरमसिंह ढुढला चिकापोटी, टीकम नारायण करकदा को शाखा ने सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक मुकेश जाट, सागर रगड़े कैशियर, मप्र ग्रामीण विकास आजीविका ब्लाॅक समन्वयक सुरेश परमार, अखिलेन कांबले आदी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...