जमात खाने से जरूरतमंदों को राशन बांटा
धार| केकेजीएन मोला मदद मिसकीन कमेटी पिराने धार के बागवान जमात खाने से जरूरतमंदों को राशन बांटा। कमेटी पिछले 3 सालों से गरीब यतीम और मिसकीन लोगों की मदद कर रही है। राशन के साथ जरूरतमंदों के घर का किराया दवाई का खर्चा भी कमेटी द्वारा किया जाता है। इसके अलावा लावारिस मौत का कफन व दफन का इंतजाम भी कमेटी द्वारा किया जाता है। कमेटी द्वारा बांटे जाने वाले राशन में कमेटी के सीजान बागवान, अध्यक्ष तबरेज कुरैशी, नायाब सदर मुहम्मद तमीम मोहम्मद, आरके जॉइंट सेकेट्री आजम राही, सचिव टीपू सुल्तान, वसीम मोहम्मद आरके, कलीम बाबा, आसिफ अली, साबिर खान, एफएम बाबू टेलर, ताहिर हुसैन कुरैशी, रईस भाई, अफजल प्रिंस, मालिक भाई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी वकार सादिक ने की।