ग्राहक सम्मेलन का आयोजन हुआ
सरदारपुर | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक सरदारपुर द्वारा अनुुठी पहल की शुरुआत करते हुए मंगलवार दोपहर ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर 5 ऋणियों का सम्मान किया गया। जिन्होने अपने ऋण खातें निर्धारित समयाअवधि में बंद कर दियें। ऐसे ऋणियों को बैंक द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गयें। इस मौके बैंक कर्मचारी, ग्राहक एवं नगर के गणमान्य नागरीक बडी संख्या मंें मौजूद थें।