पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरमपुरी में गावर और बदनावर में मकवाना को बनाया प्रभारी

धरमपुरी में गावर और बदनावर में मकवाना को बनाया प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा की सहमति से विधानसभा प्रभारी व मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें विधानसभा गंधवानी स्वयं सरदारसिंह मेड़ा व सह प्रभारी नवलसिंह बघेल, धरमपुरी जयराम गावर व सह प्रभारी प्रकाश पटेल, बदनावर राजु मकवाना, सरदारपुर सुनील वसुनिया व सह प्रभारी शारदा हरिराम पटेल, धार फूलसिंह वर्मा व सह प्रभारी लक्ष्मण पटेल को बनाया। कुक्षी में अंतिम पटेल व सह प्रभारी विक्रम रावत तथा मनावर विधानसभा के लिए सत्यनारायण इस्के व सह प्रभारी सचिन मुवेल को प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया इसी प्रकार भाजपा अजजा मोर्चा मंडल प्रभारी भी नियुक्त किए है।

इसमें धार नगर फुलसिंह वर्मा, धार ग्रामीण कीर्तिमान पटेल, पीथमपुर गिरधारी मंडलोई, दिग्ठान भोजपालसिंह ठाकुर, तिरला लक्ष्मण पटेल, सह प्रभारी मलसिंह मकवाना, धरमपुरी जयराम गावर, नालछा प्रकाश पटेल, धामनोद करण काहिर, मनावर नगर सचिन मुवेल, मनावर ग्रामीण सत्यनाराण इस्के, उमरबन दयाराम कलमे, कुक्षी नगर विक्रम रावत, कुक्षी ग्रामीण अंतिम पटेल, निसरपुर दरयावसिंह जमरा, डही नारायणसिंह अलावा, गंधवानी सरदार सिंह मेड़ा, सह प्रभारी लक्ष्मण पटेल, बाग सरदार अजनारे, सह प्रभारी नवलसिंह पटेल, कछावदा रोहित मकवाना, सह प्रभारी रवि कटारे, सरदारपुर सुनील पटेल, राजगढ़ पप्पु भूरिया, बदनावर नगर राजु मकवाना, बदनावर ग्रामीण शिवा भाभर, कानवन सरदारसिंह निनामा, सादलपुर राजु मकवाना को नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...