जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज
धार | जिला प्रशासन 16 अप्रैल को उदय रंजन क्लब मैदान में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। योजनांतर्गत रबी वर्ष 2016-17 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले जिले के 19339 किसानों को 200 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा।