पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेतों में पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत

खेतों में पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|खेतों में पानी वाली मोटर चलाते समय बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया। थाना धर्मकोट के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव जलालाबाद पूर्वी निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता 60 साल के प्यारा सिंह बुधवार की सुबह खेतों में पानी लगाने के लिए पानी वाली मोटर चलाने के लिए गए थे। जैसे ही उसके पिता ने पानी वाली मोटर का स्विच आन किया उनको जोरदार करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...