स्कूटर सवार नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार
मोगा | पुलिस ने नशीली गोलियों समेत स्कूटर सवार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई किशन कुमार ने बताया कि थाना धर्मकोट क्षेत्र में पड़ते गांव पंडोरी अराईयां में गश्त के दौरान स्कूटर सवार कृपाल सिंह निवासी भोएपुर को 375 नशीली गोलियाें समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।