पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतक की बहनें बोली गाड़ी की टायर में एसएचओ ने गोली मार एक्सिडेंट करवाया

मृतक की बहनें बोली-गाड़ी की टायर में एसएचओ ने गोली मार एक्सिडेंट करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनू गांधी/ नवदीप| कोटइसेखां/ मोगा

रविवार रात 11 बजे मोगा-कोटइसे खां रोड पर गांव जनेर के पास हुई सड़क दुर्घटना में गांव दौलेवाल के 22 वर्षीय नौजवान गुरदित्त सिंह की मौत के चार दिन बाद गांव दौलेवाला की पुलिस चौकी में मृतक युवक के परिजनों व डीएसपी धर्मकोट के बीच हुई बातचीत के बाद परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने बयानों के आधार पर जांच उपरांत बनती कानूनी कारवाई करने का आश्वासन देने के बाद परिवार संतुष्ठ दिखा। वहीं पुलिस के पास सरकारी जीप के न तो आगे नंबर प्लेट लगी थी और न ही पीछे नंबर प्लेट है। ऐसे में आम लोगों को कैसे पता चलेगा कि जीप पुलिस वालों की यां उसमें लूटरें सवार है। मृतक के साथ घायल हुए युवक का पुलिस को नहीं पता कि वो कहां है। परिवार वालों को डर है कि घायल बुटा का पुलिस गुरदित्त जैसा हाल ना करे। पहले पिता ने थाना फतेहगढ़ पंजतूर पर आरोप लगाया था कि उसने उसके बेटे की गाड़ी का पीछा करते पीछे से टक्कर मार कर एक्सीडेंट में उसे मारा है। अब दो बहनें परमजीत कौर व सोनी ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने उसके भाई की गाड़ी पर पीछे से फायर कर टायर पंक्चर किया, जिससे उसके भाई की एक्सिडेंट में मौत हो गई। मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों व गांव वालों ने युवक की मौत के लिए सीधे तौर दोषी ठहराते हुए फतेहगढ़ पंजतूर के थाना इंचार्ज व उसके साथ साथी पुलिस मुलाजिमों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई। इस सबंध में डीएसपी धर्मकोट अजयराज सिंह ने मृतक युवक गुरदित सिंह के परिजनों को वीरवार की सुबह बातचीत के लिए गांव दौलेवाला की पुलिस चौकी में बुलाया था। जहां साढे़ तीन घंटे चली बैठक के बाद मृतक के घरवाले थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एसएचओ कशमीर सिंह को आरोपी बता रहे थे। वहीं गांव वालों का एसएचओ के प्रति गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।चौकी दौलेवाल में मृतक के पिता बलवीर सिंह व भाई होशियार सिंह के बयान दर्ज किए गए। मृतक गुरदित्त सिंह की बहनें परमजीत कौर व सोनी ने डीएसपी धर्मकोट से इंसाफ की मांग की है।

घायल साथी कौन से अस्पताल में है भर्ती पुलिस को नहीं पता, ग्रामीण व मृतक के परिजन भी बताने को तैयार नहीं, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

मृतक की बहनें परमजीत कौर व सोनी कहानी बयां करते हुए। दूसरी आरे दौलेवाल चौकी में बयान देते मृतक के पिता व भाई।

चौकी में बिना नंबर प्लेट के दिखी पुलिस की गाड़ी

पुलिस चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की जीप के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जबकि पुलिस बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों की बिना दलील सुनें चालान काट देती है। चौकी इंचार्ज लखविंदर सिंह व बिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जीप का आरजी नंबर था। अब वह पक्का नंबर जीप को जल्द अलाॅट होने के बाद उस नंबर की नंबर प्लेट जीप पर लगाएंगे।

एसएचओ पर लगे आरोपों की जांच एक सप्ताह में होगी पूरी : डीएसपी

डीएसपी धर्मकोट अजयराज सिंह ने बताया कि गुरदित सिंह की मौत मामले की जांच के तहत वीरवार को मृतक के पिता व भाई के बयान दर्ज किए है। अभी कुछ गांव वालों के बयान दर्ज करने बाकी है। इसके अलावा गुरदित सिंह के साथ उसके साथी बूटा सिंह के बारे में आज भी मृतक के परिजनों व गांववालों ने कुछ नही बताया है कि वह कहां और किस अस्पताल में इलाज करवा रहा है। एसएचओ पर लगे आरोपों की जांच एक सप्ताह से पहले पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...