लघुसचिवालय के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स।
मोगा|ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर लघुसचिवालय के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन नेता गुरचरन कौर, बलविंदर कौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में 54 हजार आंगनबााड़ी महिलाओं को बेरोजगार करने की गहरी साजिश रच रही है। पहले राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेंटरों को बंद करके प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को दाखिल करवाने का फरमान जारी किया गया। लेकिन तीन महीने बाद भी प्री-नर्सरी के बच्चों को आंगनबाड़ी सेंटरों में नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि 22 मई को धर्मकोट के कांग्रेसी विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ व 23 मई को मोगा के कांग्रेसी विधायक डॉ. हरजोत कमल को ज्ञापन सौंपकर आंगनबाड़ी सेंटरों में प्री-नर्सरी के बच्चों को वापस भेजने की मांग की जाएगी।