किशनपुरा कलां |जोनल टूर्नामेंट कमेटी जोन धर्मकोट की चुनावी बैठक गुरदर्शन सिंह बराड़ डीईओ व ईओ इंद्रपाल सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा कलां में प्रिं. हरिंदर कौर राए की अध्यक्षता में हुई। इस मौके सर्वसहमति से प्रिं. अमरीक सिंह को प्रधान, धंना सिंह उपाध्यक्ष, हरजीत सिंह मान सचिव, राजविंदर सिंह प्रेस सचिव चुने गए। इस अवसर पर रुपिंदरजीत कौर, दलजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, प्रितपाल कौर, मनदीप सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, प्यारा सिंह, परविंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।(हीरो)