आईपीएल मैचों पर धड़ाधड़ लग रहा सट्टा
आईपीएल मैच शुरू हो चुके हैं तथा इन मैचों से धड़ाधड़ सट्टा लगा रहा है। इन मैचों में सट्टा लगवाने वाले ही उतावले हो चुके हैं। चाहे सरकार द्वारा मैचों के लगते सट्टे को रोकने के प्रयास किए जाते हैं, लेकिन इन मैचों में सट्टा खिलाने वाली अपनी खेल कर ही जाते हैं। इनके झांसे में आने वाले लोग कंगाल हो चुके हैं। चाहे इसको गैर कानूनी घोषणा की गई है, लेकिन फिर भी मैचों पर लगने वाला सट्टा दिनों दिन बढ़ रहा है। इनका नैटवर्क बहुत मजबूत हैं तथा करोड़ों रुपए का सट्टा इन मैचों पर लगता है। शहर निवासियों ने कहा कि सरकार ऐसे व्यक्तियों से सख्ती से निपटे।