ताइक्वांडो ट्रेनिंग कैंप में प्रतियोगिता शुरू करवाते एसएफसी स्कूल के चेयरमैन अभिषेक जिंदल।
भास्कर संवाददाता | मोगा
धर्मकोट रोड पर बने एसएफसी स्कूल में ताइक्वांडो बेसिक ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। कैंप की शुरूआत करवाते स्कूल के चेयरमैन अभिषेक जिंदल ने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बुशु (कराटे) जोकि मार्शल आर्ट में अपनी अलग पहचान बना चुका है, उस नेशनल प्रतियोगिता में भी स्कूल के विद्यार्थी गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। इस ट्रेनिंग कैंप में स्कूल के विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।