पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक ड्राइवर ने बेटों के साथ मिलकर की मारपीट, केस दर्ज

ट्रक ड्राइवर ने बेटों के साथ मिलकर की मारपीट, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |गांव चुघा कलां में एक किसान द्वारा ठेके पर लिए खेत में पानी लगाने के लिए बिछाई गई पाइप पर ट्रक चढ़ाकर उससे रंजिश रखने वाले व्यक्ति ने तोड़ दिया, किसान द्वारा शिकायत लेकर जाने पर ट्रक ड्राइवर व उसके दो बेटों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना धर्मकोट पुलिस ने ट्रक चालक व उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह निवासी चुघा कलां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने जो जमीन खेतीबाड़ी के लिए ठेके पर ली है, उसके लिए पानी की पाइप लाइन बिछाई हुई है। धर्मकोट निवासी गुरलाल सिंह ने 16 मई की रात 9.00 बजे उसकी पाइप लाइन से ट्रक गुजार दिया, जिससे पाइप टूट गई। इस बात की शिकायत करने जब वह गुरलाल सिंह के पास गया तो उल्टे उसने व उसके दो बेटों ने उससे मारपीट की। उसकी शिकायत पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 34 आईपीसी तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...