कोटइसे खां |गांव खोसा रणधीर से चीमा तक जाती संपर्क सड़क जो कि पिछले काफी समय से खस्ता हालत होने कारण राहगीरों को बेहद मुश्किल स्थिति में से गुजरना पड़ता था। गांव खोसा रणधीर के वफद द्वारा जब काका सुखजीत सिंह लोहगढ़ हलका विधायक धर्मकोट को इस समस्या संबंधी बताया तो हलका विधायक द्वारा पहल के आधार पर इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। गांव खोसा रणधीर के बलदेव सिंह खोसा कनेडियन, गुरविंदर सिंह पप्पी प्रधान स्पोर्ट्स क्लब, हैरी खोसा सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता, जगवंत सिंह, इंद्र कुमार, कृष्णा तनेजा, हरपाल सिंह, चरनजीत सिंह आदि ने हलका विधायक का धन्यवाद किया।