भास्कर संवाददाता| मोगा /कोटइसेखां
गांव दौलेवाला के 22 साल के युवक की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मोहाली से फॉरेंसिक टीम के डॉक्टरों ने आकर घटना वाली जगह व गुरदित्त की कारकी पूरी चैकिंग की और संबंधित अधिकारियों से सारी जानकारी ली। इस दौरान सब डिवीजन के डीएसपी व कोटइसेखां के एसएचओ मौजूद थे। वहीं जांच टीम ने भरोसा दिया है कि वह एक महीने में जांच पूरी करके बता देगें कि हादसे का मुख्य कारण क्या था। इससे पहले 17 मई को डीएसपी चौंकी दौलेवाला में जाकर मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर चुके हैं। फॉरैंसिक डिपार्टमेंट के अससिटेंट हैड डॉ.अश्वनी काली ने बताया कि एसएसपी मोगा द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सपंर्क किया गया था। इसलिए हमारी टीम इस सारी घटना की जांच करने के लिए शनिवार को पहुंची है। जांच टीम ने जनेर घटना वाली जगह पर निरीक्षण किया है और गुरदित्त की गाड़ी की भी बरीकी से जांच कर रहे हैं। जिसमें गाड़ी की स्पीड, लोकेशन की बरीकी से जांच होगी और यह सारी जांच रिपोर्ट एक माह में एसएसपी मोगा को सौंप दी जाएगी। उनके साथ डॉ. संदीप कौर, डॉ. नरिंदर सिंह, डीएसपी धर्मकोट अजयराज सिंह, एसएचओ कोटइसे खां जेजे अटवाल, आदि हाजिर थे।
इससे पहले 15 मई गांव दौलेवाल चौकी में मृतक के परजिनों, रिश्तेदारों व गांव वालों ने युवक की मौत के लिए सीधे तौर फतेहगढ़ पंजतूर के थाना इंचार्ज व उसके साथ साथी पुलिस मुलाजिमों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।
जांच रिपोर्ट एक महीने में मोगा के एसएसपी को सौंपने की बात कही
कोटइसे खां थाने में गुरदित्त की गाड़ी का निरीक्षण करती फॉरेंसिक टीम।