धर्मकोट|मंदिर ठाकुर द्वारा कला धर्मकोट की कमेटी की ओर से गौशाला गोपाल गौधाम ढोलेवाल रोड धर्मकोट को 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया गया। गौैशाला प्रबंधकों ने मंदिर ठाकुर द्वार कमेटी के प्रधान त्रिलोकी नाथ ग्रोवर व सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान त्रिलोकी नाथ ग्रोवर, मनीश, पंकज ग्रोवर, प्रीतम लाल भार्दवाज, बलराज, मुखत्यार सिंह, दीपक अहूजा, विक्की, प्रिंसी, सुरिंदर कुमार उपस्थित थे।