मोगा|धर्मकोट रोड पर बने एसएफसी स्कूल में ताईक्वांडों बेसिक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया । ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत करवाते स्कूल के चेयरमैन अभिषेक जिंदल ने कहा कि विद्यार्थियों को खुद आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शलआर्ट की ट्रेनिंग कोच केहर सिंह द्वारा दी जा रही है ताकि मुसीबत के समय यह बच्चे अपनी आत्मरक्षा खुद कर सकें।