पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती...डाॅ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

जयंती...डाॅ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवन| शनिवार को डाॅ. अंबेडकर की जयंती विभिन्न गांव लवन, कोरदा, सरखोर, अहिल्दा, जुड़ा, डोंगरा, कुम्हारी, धाराशिव, बाजारभाठा, चिचिरदा, कसियारा, कोयदा, कुम्हारी, कोहरौद, गिंदोला, सुढ़ेला आदि ग्राम पंचायत सहित पूरे अंचल में मनायी गई। जहां विभिन्न स्कूल, निजी संस्थानों, राजनीतिक दलोें, समाज सेवी संगठनों, तथा अन्य संस्थाओं ने डाॅ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित बसपा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीमराज राजभर व अध्यक्षता डेरहा डहरिया अध्यक्ष नपं लवन, विशिष्ट अतिथि डीआर बघेल, रामेश्वर प्रसाद कैवत्र्य उपाध्यक्ष जपं बिलाईगढ़ सहित आदि नेताओं ने कहा कि अजा, जजा के लोगों को समाज में एक विशेष दर्जा दिलवाया। इस अवसर पर नारायण साहू, गरीब दास साहू, संतोष वर्मा, अशोक ठाकुर, डाॅ नोहर भारद्वाज, लालाराम पे्रमी, अश्वनी सोनवानी, सुखदास बंजारे, कांशी रात्रे आदि बीएसपी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...