पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरगांव में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने मारी बाजी

धरगांव में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम धरगांव में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी। शास. उमावि धरगांव की कक्षा 10वीं में छात्रों का कुल नतीजे 83 प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। जिसमें 10वीं में प्रथम 7 सर्वोच्च अंक नितिन पूनमचंद 76%, कक्षा 12वीं में राजा जैन 87% रहे। कन्या हाईस्कूल धरगांव की संस्था का 10वीं में 87% रहा। जिसमें सर्वोच्च अंक के साथ खुशी रणजीत मंडलोई ने 93% ने अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। इस पर संकुल प्राचार्य डाॅ. आरसी मिश्रा, जनशिक्षक संजय पटेल, अर्जुन चोयल, अंकित श्रीवास, सोहन पटेल व शिक्षकों ने हर्ष जताया। ग्राम सुलगांव में कक्षा 10वीं में छात्र हिमांशु खेडे ने 94%, रक्षा तंवर 92% व कक्षा 12वीं में छात्रा शिवानी कर्मा ने गणित संकाय में 91%, पूजा पाटीदार गणित संकाय में 84% अंक प्राप्त किए। संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, प्राचार्य अनिल कडोले सहित अन्य ने हर्ष जताया है।

पिपल्याबुजुर्ग | कन्या हाई स्कूल पिपल्याबुजुर्ग की कक्षा 10वीं की छात्रा मोनिका जोगेंद्र ने 95.6% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में चाैथा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य एसएस डाबर ने बताया विद्यालय की 19 बालिकाएं प्रथम, 14 द्वितीय व एक छात्रा ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

मंडलेश्वर | शाउमावि का कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.91% रहा। विद्यालय के 6 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार की पात्रता आने पर विद्यालय प्राचार्य एबी गुप्ता व शिक्षकों ने हर्ष जताया।

जानिए...कहां परीक्षा परीणाम श्रेष्ठ रहा

करही | शास. कउमावि में छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं शास. बाउमावि में छात्र दूसरे स्थान पर रहे। शाकउमावि में 10वीं में दर्ज 62 छात्राओं में से 61 उत्तीर्ण रही। परीक्षा परिणाम 98.38% रहा। 10वीं में प्रथम मनतशा रहमान 92%, द्वितीय दीपमाला राजगीर 91% व दीक्षा भगवान 91%, तृतीय अंजली संतोष ने 89% अंक प्राप्त किए। 12वीं में 67 छात्राओं में से 55 छात्राएं उत्तीर्ण रही। 82% परिणाम रहा। शाला में आर्ट संकाय में प्रथम अश्मिता राजेंद्र 81%, द्वितीय शिवानी किशनलाल 77%, गणित संकाय में प्रथम तपस्या कृष्णसिंह 85%, कॉमर्स संकाय में प्रथम डिंकी पिता गणेश ने 72%, शाबाउमावि में 10वीं में 63 छात्रों में से 61 उत्तीर्ण रहे। जिसमें प्रथम 30, द्वितीय 29, तृतीय 2 छात्र रहे। शाला में प्रथम अभिषेक विष्णु लाल 87%, द्वितीय अभिषेक दीपचंद 85%, तृतीय राहुल जामसिंह 85%, कक्षा 12 में 83 छात्रों में 59 छात्र उत्तीर्ण होकर शाला का परीक्षा परिणाम 71.08% रहा। 12वीं में प्रथम 37, द्वितीय 19, तृतीय 3 छात्र रहे। शाला में गणित संकाय में प्रथम दयाराम भूरालाल 87%, द्वितीय गोपाल गबु 84%, आर्ट संकाय में प्रथम धरम संतोष ने 85% अंक प्राप्त किए। प्राचार्य अजय घुले, अरुणसिंह आदि ने हर्ष जताया।

बड़वाह | कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा संचालित नूतन मांटेसरी उमावि में कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में 93.18 व हायर सेकंडरी में 81% रहा। कक्षा 10वीं में 11 विद्यार्थी व कक्षा 12वीं में 14 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर संस्था को गौरवांवित किया। कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की उजमा जाकीर खान सर्वाधिक 90.2% अंक के साथ बड़वाह नगर में द्वितीय व विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। विद्यार्थियों की सफलता पर कस्तूरबा महिला मंडल, संचालक मंडल, संस्था प्राचार्य शैल जैन आदि ने हर्ष जताया।

बड़वाह | शासकीय कन्या उमावि में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 75% रहा। 172 छात्राओं में 129 उत्तीर्ण रहीं। भावना संतोष ने सर्वाधिक 86.6%, अनामिका मंगेश ने 86.4% व माया राजू ने 85% अंक प्राप्त किए। वही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 61.83% रहा। जीव विज्ञान संकाय की छात्रा दीपाली शंकरलाल ने सर्वाधिक 83%, काॅमर्स संकाय की निधि संजय ने 82.2% व गौतमी जितेंद्र ने 81.88% अंक अर्जित किए। प्राचार्या हंसा कानुड़े, नगेंद्र जोशी, विशाल चौहान, डीएस चौहान, राजेश पाटीदार व स्टाफ ने हर्ष जताया है।

बड़वाह | शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 69.23% रहा। रजनीश पांडे ने बताया कि 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। रविंद्र मंगतसिंह 92%, सावन जितेंद्रसिंह 89.4%, लक्की कमलसिंह 87.6%, असवी मोहन 87.2%। कक्षा 12वीं में 133 विद्यार्थियों में से 84 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सचिन ओमप्रकाश ने 79.4%, अमित ओमप्रकाश 79%, प्रवीण अमरसिंंह 77.8%, प्रियंक सुरेश ने 76.4% अंक प्राप्त किए हैं।

बांगरदा | शासकीय उमावि बांगरदा में कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम संकुल प्रभारी प्राचार्य मनोहर लाल जैन द्वारा घोषित किया गया। कक्षा 12वीं में दर्ज 70 छात्र छात्राओं ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में भाग लिया। जिसमें 60 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। 11 छात्र व 14 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 18 छात्राएं व 16 छात्र द्वितीय श्रेणी व एक छात्रा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण रही। परीक्षा परिणाम 85.71 प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं में इस वर्ष विद्यालय में दर्ज 45 छात्रों में से 43 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया। 13 छात्र प्रथम, 7 छात्र द्वितीय व 7 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 7 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली। दसवीं का परीक्षा परिणाम 62.71 प्रतिशत रहा। प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, सरपंच कल्याणी नरेंद्रसिंह पंवार, उपसरपंच गणेश मालवीय सहित अन्य ने हर्ष जताया है।

बागोद | शासकीय उमावि का हायर सेकंडरी व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा है। कक्षा 10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 40 बच्चों ने परीक्षा दी। उसमें से 25प्रथम, 13द्बितीय, 2 तृतीय स्थान पर रहे। निलेश आत्माराम 95प्रतिशत, शिवम् चंदू 92.6 प्रतिशत, नंदनी शांतिलाल 92.6 प्रतिशत, अंकुश भारत 91.2प्रतिशत, हरिओम प्रकाश 90.2प्रतिशत। 12वीं का परिणाम 66.66प्रतिशत रहा। मीना सुगन 75.2प्रतिशत, काजल सीताराम 72.4प्रतिशत, ललिता पर्वत सिंह 67.4प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...