धार्मिक स्थलों के लिए धारीवाल कलां से संगत रवाना
धारीवाल | खालसा साजना दिवस को समर्पित गांव धारीवाल कलां से धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए वार्षिक 24वीं यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा मुख्य सेवादार बाबा अजैब सिंह व बीबी बलवीर कौर के नेतृत्व में गांव से निकली। इससे पहले अजीत सिंह ने सच्चे पातशाह से सरबत के भले के लिए अरदास की। इस अवसर पर मुख्य सेवादार बाबा अजैब सिंह ने बताया कि खालसा साजना दिवस को समर्पित यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी झबाल, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी कत्थूनंगल, गुरुद्वारा छठी पातशाही छहरटा साहिब, गुरुद्वारा सन्न साहिब, गुरुद्वारा नानकसर वेरका और गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद आदि के संगत को दर्शन करवाएं जाएंगे।