पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर संगठन ने जयपुर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया

मजदूर संगठन ने जयपुर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद| राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन की बैठक जिला सचिव कामरेड शंकरलाल चौधरी के आतिथ्य में हुई। बैठक में 23 मई को जन एकता जन अधिकार अभियान के तहत मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर धरियावद क्षेत्र से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के तहत मोदी सरकार के चार साल पोल खोल हल्ला बोल के तहत आंदोलन किया जाएगा और आमजन के हित में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव शंकरलाल चौधरी ने आमजन से संपर्क कर 23 मई को जयपुर प्रदर्शन में धरियावद क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...