धरियावद| ग्राम पंचायत देवला के आमली फला के हंगेरमाता मंदिर में बीती रात चोरों ने दानपेटी तोड़कर 10 हजार रुपए और अन्य सामान चुरा लिया। देवला सरपंच नारायणलाल मीणा और सुरेश मीणा ने बताया कि चोरों ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर मंदिर के अंदर लगी दान पेटी को तोड़ लगभग 10 हजार रुपए नकदी और मंदिर में रखे अन्य कीमती सामान की चाेरी की। मंदिर समिति के सदस्य और पुजारी सुरेश मीणा, सूर्या मीणा, भेरिया मीणा, रबका मीणा, धूल चंद मीणा और ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से रविवार को दानपेटी खोली जानी थी। इससे पहले ही चोरों मंदिर के अंदर फिट दानपेटी को बड़े और मजबूत औजारों से तोड़कर नकदी चुरा ली। सरपंच नारायणलाल मीणा के नेतृत्व में लोहागढ़ चौकी पर चोरी की रिपोर्ट दी जाएगी।