पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संचार क्रांति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव, श्रद्धांजलि दी

संचार क्रांति के जननायक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव, श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया की प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर जीरो माइल्स चौराहे पर पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव नरेंद्र जोशी, पूर्व नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष उदयलाल अहीर, प्रतापगढ़ ब्लाक अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, पेंशनर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नाथूलाल मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेश कुमावत, पूर्व युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील बंसल, छगनलाल कुमावत मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमत्री की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी

धरियावद | ब्लॉक ंकांग्रेस कार्यालय धरियावद में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह राणावत और पूर्व विधायक नगराज मीणा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। प्रवक्ता देवेंद्र दमामी ने बताया कि इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान केसर सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष जसवंत सिंह कोठारी, नेता प्रतिपक्ष सागरमल बोहरा, जिला महामंत्री घनश्याम पुरी, सुरेंद्र डागरिया, वार्ड पंच अनिल वक्तावत, केरींग मीणा, कोमल भाणावत, झमक चौधरी, जुबेर अहमद, इब्राहीम खान, सुजीत कोठारी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रतापगढ़. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते कांग्रेसजन।

प्रतापगढ़. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते कांग्रेसजन।

राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

छोटीसादड़ी | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि के मौके पर गोमाना दरवाजा स्थित राजीव गांधी पार्क में सोमवार को गांधी की प्रतिमा पर पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आंजना ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जननायक थे। उन्होंने भारत देश को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जनमानस में नई आशाएं जगाईं थी। पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, हरीश आंजना एजुकेशन सोसाइटी के सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने भी विचार रखे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल शर्मा, शोभालाल आंजना, आशीष शर्मा, नगर कांग्रेस महामंत्री प्रकाश साहू, वरिष्ठ नेता पूनमचंद शर्मा, अरुण नाहर, जगदीशपुरी, राजेंद्र सोनी, पार्षद मनीष उपाध्याय, अजय यादव, पूर्व पार्षद राजेश मंगरोरा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष रोशन वैरागी, संतोष उपाध्याय, हेमंत अग्रवाल, अजय शर्मा, सुमित शर्मा, विजय गंधर्व, कमलेश पाटीदार, हितेश बुनकर मौजूद रहे।

छोटीसादड़ी. पार्क में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...