धरियावद उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के लिंबरवाडा गांव में माही नदी पर अपनी नातिन के साथ नहाने गई एक वृद्ध महिला पर जेवर लूटने की नीयत से युवक ने चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। युवक के महिला के पांव और गले से जेवर निकालने के दौरान महिला के चिल्लाने पर युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतका की नातिन के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
थानाधिकारी केशु लाल ने बताया कि लिंबरवाड़ा निवासी लालकी प|ी केसिया मीणा दोपहर में माही नदी पर नहाने गई थी। नहाकर लौटने के दौरान वहीं मछली मार रहे गुड़ा निवासी सुरेश पुत्र रकमा मीणा ने उसके चांदी के गहनों को लूटने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। मृतका के विरोध करने पर आरोपी ने वृद्धा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दैारान वृद्धा के साथ गई उसकी नातिन प्रियंका के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी सुरेश जेवर लेकर भाग रहा था, लेकिन मौके पहुंचे ग्रामीणों ने उसे वहीं पकड़ लिया। सूचना पर पारसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंगाणा पर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर धरियावद डीएसपी मोतीलाल मीणा भी मौैके पर पहुंच और घटना की जानकारी ली।
मूंगाणा. लूट और हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़।